{"_id":"597ccb794f1c1b1c088b4681","slug":"101501350777-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति,राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, कर सकेंगे फ्री यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति,राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, कर सकेंगे फ्री यात्रा
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
उन शिक्षकों के लिए खुशखबरी है, जिन्हें बच्चों को अच्छी शिक्षा देने जाने के लिए राष्ट्रपति या राज्यपाल की ओर से पुरस्कार दिया गया है। रोडवेज ऐसे लोगोें को पोस्टपेड कार्ड मुहैया करा रहा है। कार्ड के वितरण की तिथि 25 जुलाई से 30 अगस्त रखी गई है। लाभार्थी शिक्षकों को इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्गत परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को रोडवेज की ओर से कूपन दिया जाता है, जिसमें काफी खामियां हो रही थीं। अपात्र लोगों भी इसका लाभ उठा लिया करते थे। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम ने ऐसे शिक्षकों को पोस्ट पेड कार्ड मुहैया कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
इस कार्ड के मिलने के बाद परिवहन निगम की बस में शिक्षक फ्री सफर कर सकेंगे। जिसके चलन में आने के बाद पात्र शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकेगा। इसके लिए औरैया डिपो में आकर शिक्षक संपर्क करें। आवेदन पत्र के साथ सारे कागजात डिपो में जमा होंगे। इसके बाद 45 दिन के उपरांत पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को पोस्टपेड कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
-रोडवेज की ओर से दिया जाएगा मुफ्त पोस्टपेड कार्ड