फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1000 bags of fake DAP seized from a house, five people detained

Auraiya News: मकान से 1000 बोरी नकली डीएपी पकड़ी, पांच लोग हिरासत में

Sun, 31 Aug 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
1000 bags of fake DAP seized from a house, five people detained
फोटो-30एयूआरपी - 14 नकली खाद की जांच करते कृ​षि अ​धिकारी। संवाद
फोटो-30एयूआरपी - 14 नकली खाद की जांच करते कृषि अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

औरैया। शहर में जालौन रोड के किनारे एक मकान से शुक्रवार की रात पुलिस ने नकली डीएपी खाद की 1000 बोरियां बरामद कीं। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया।
एक वाहन कब्जे में लिया। मकान को सील कर दिया है। वहीं, कृषि विभाग ने नकली डीएपी खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। ट्रकों से बोरियों को कृषि विभाग के गोदाम भिजवाया गया है। नकली खाद की कीमत 25 से 30 लाख आंकी गई है। नकली खाद का रैकेट अन्य जिलों में भी चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की टीम नकली खाद के धंधे पर नजर रखे थी। शुक्रवार को अनंतराम टोल प्लाजा पर जीएसटी की जांच टीम ने एक मालवाहक वाहन में ऐसी ही खाद की खेप पकड़ी थी। इसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मुख्य ठिकाने तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को जालौन रोड के किनारे एक मकान के बाहर रोजाना ट्रकों के खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में ही रोजाना ट्रक में बोरियां चढ़ाई व उतारी जाती हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मकान पर छापा मारा तो वहां से खाद की बोरियों के साथ पांच युवक मिले। एक वाहन भी खड़ा मिला। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा व नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान अफसरों की टीम को डीएपी खाद की 1000 बोरियां मिलीं। जिला कृषि अधिकारी ने खाद की फौरी जांच की, जिसमें डीएपी नकली निकली।

मौके से पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि औरैया समेत कई जिलों में नकली खाद का बड़ा धंधा चल रहा है। बरेली से नकली डीएपी की खेप मंगवाकर असली खाद की हूबहू बोरियों में भरा जाता है। बाद में खाद की सप्लाई की जाती है। जांच में सामने आया है कि खाद के फुटकर दुकानदारों व किसानों से संपर्क कर इसे बाजार में बेचा जा रहा था।

पुलिस की जांच में पकड़े गए पांचों का आपराधिक इतिहास भी मिला है। पांचों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उधर, कृषि विभाग की टीम ने नकली डीएपी खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। बरामद माल को गोदाम में रखवाया जा रहा है। मामले में पुलिस को कृषि विभाग की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है।


औरैया समेत अन्य जिलों में भी नकली खाद का सिंडीकेट चल रहा था। पकड़े गए आरोपियों ने इसे कबूला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़ी गई नकली खाद की कीमत तकरीबन 25 लाख है।

-डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed