फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 more buses returned from election duty, operation will be better from today

Auraiya News: चुनाव ड्यूटी से लौट आईं 10 और बसें, आज से बेहतर होगा संचालन

Thu, 06 Jun 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
10 more buses returned from election duty, operation will be better from today
औरैया। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जिले की रोडवेज बस सेवा पटरी पर लौटने लगी है। चुनाव ड्यूटी में गईं 22 बसों में अब तक 18 बसों की वापसी हो चुकी हैं। शेष बची चार बसों के जल्द लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में गुरुवार से बसों का विधिवत संचालन होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश में लोक सभा चुनाव की शुरूआत मार्च माह में हुई थी। पहले चरण में ही मतदान व सुरक्षाकर्मियों को मतदान केंद्रों तक लाने व ले जाने के लिए प्रशासन ने औरैया डिपो की 22 बसों का अधिग्रहण किया था। इसके चलते बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समय से बसों के न मिलने के कारण यात्री दो से तीन घंटे तक कड़ी धूप में बस का इंतजार करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी बच्चों व महिला यात्रियों को हो रही थी। चुनाव ड्यूटी में गईं बसें धीरे-धीरे वापस लौट रही हैं। सोमवार की देर शाम 10 बसों की और वापसी हुई हैं। अब सिर्फ चार बसें ही वापस लौटना बाकी हैं। चुनाव ड्यूटी से लौटी बसों को आज जांच के लिए वर्कशाप में भेजा गया। जहां से निकलने के बाद साफ-सफाई करके उन्हें विभिन्न मार्गों पर संचालित कराया जाएगा। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टेशन इंचार्ज को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बसों का विधिवत संचालन करने के भी निर्देश दिए। बता दें कि बसों की संख्या कम होने के कारण उरई, झांसी, कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, इटावा आदि के लिए जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार की शाम लौटी बसों से संचालन व्यवस्था अब बेहतर होगी। यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

----------------

ठीक हो गया वाटर कूलर, यात्रियों को मिलने लगा ठंडा पानी

डिपो परिसर में यात्रियों को शीतल पेयजल के लिए लगवाया गया वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़ा था। जिस कारण गर्मी से जूझने वाले यात्रियों को उससे गर्म पानी ही मिल रहा था। ठंडे पानी के लिए यात्रियों को रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। मंगलवार की सुबह वाटर कूलर ठीक हो गया। इसके चलते अब यात्रियों ठंडा पानी मिलने लगा है।


----------------

इन दिनों सहालग आदि भी नहीं चल रही है। जिसके चलते यात्रियों की संख्या कम है। हालांकि सभी मार्गों पर विधिवत संचालन किया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में गई बसों के वापस लौटने संचालन व्यवस्था में सुधार आएगा।
- अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed