फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 bighas of wheat crop burnt due to fire in the fields

Auraiya News: खेतों में लगी आग से गेहूं की 10 बीघा फसल जली

Mon, 20 Apr 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
10 bighas of wheat crop burnt due to fire in the fields
फोटो-20-जली पड़ी बाइक देखते लेखपाल और अन्य ग्रामीण।संवाद
कुदरकोट। क्षेत्र के गढ़वाना मार्ग स्थित गांव बरुआ के पास रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने धुआं और लपटें उठती देखीं तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड को भी तत्काल मौके पर बुला लिया गया था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी में सुनीता देवी की चार बीघा, अमर सिंह की चार बीघा और वीरेंद्र की दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद लेखपाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। इससे नुकसान का आकलन नहीं हो सका। ग्रामीण आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। आशंका है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट फेंक दी। इससे तेज हवा चलने के कारण आग लग गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाइक में लगी आग से गेहूं की नौ बीघा फसल राख

फफूंद। क्षेत्र के गांव अधासी में बंबा के पास रविवार दोपहर हार्वेस्टर मशीन के चालक ने अपनी बाइक स्टार्ट की, तभी साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे चालक जलती बाइक छोड़कर भाग गया। इससे पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस लापरवाही से नौ बीघा फसल जलकर राख हो गई और बाइक भी जल गई।
खेतों में आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसान अत्येंद्र कुमार, ध्रुव सिंह, स्वदीप, होराम सिंह, उपेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र और सुनीता देवी की फसल जली है।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल हर्ष गौतम भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि आशंका है कि बाइक के साइलेंसर की चिंगारी से आग की घटना हुई है। क्षति की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके। थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि बाइक हार्वेस्टर चालक की बताई जा रही है। उसका पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
-----

खेतों में आग से गेहूं की फसल व भूसा जला
अछल्दा। क्षेत्र के गांव गौतला में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को तीसरी बार गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से किसान कप्तान सिंह की करीब छह बीघा, अरविंद शर्मा और उनके भाई सेवेंद्र शर्मा की लगभग ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा रघुनाथ, रामनाथ, कल्लू और कन्हैया का रखा हुआ भूसा भी पूरी तरह जल गया।
आग की लपटें देख किसान एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। लेखपाल सत्येंद्र यादव और विकास बाबू ने नुकसान का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। (संवाद)

---
गेहूं की पांच बीघा फसल जली, खेतों में फंसी फायर ब्रिगेड

अयाना। रविवार दोपहर क्षेत्र के मनसुखपुर कस्बा जाना में नहर किनारे के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दोपहर होने के चलते खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी आराम करने अपने घर गए हुए थे। इससे जब तक ग्रामीणों को आग का पता चला तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड व थाना अयाना जयप्रकाश पाल व कोतवाल ललितेश त्रिपाठी व मुरादगंज चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। हवा तेज होने ब नहर की पटरी से खेत दूर होने के चलते फायर ब्रिगेड वाहन खेतों में फंस गया जिसे ग्रामीणों ने धक्का मारकर आगे के खेतों तक पहुंचाया।

जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कस्बा जाना भगवान दास, लालता प्रसाद, अजय, विजय, राकेश, मानसिंह, मनसुखपुर निवासी बिट्टन देवी, रियाजउद्दीन, नूरन निशा की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल योगेंद्र सिंह ने बताया लगभग पांच बीघा फसल जली है। (संवाद)

फोटो-20-जली पड़ी बाइक देखते लेखपाल और अन्य ग्रामीण।संवाद

फोटो-20-जली पड़ी बाइक देखते लेखपाल और अन्य ग्रामीण।संवाद

फोटो-20-जली पड़ी बाइक देखते लेखपाल और अन्य ग्रामीण।संवाद

फोटो-20-जली पड़ी बाइक देखते लेखपाल और अन्य ग्रामीण।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed