{"_id":"4a6465e15f9e30b3902645cb8809ec44","slug":"-hindi-news-235","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगराता में जमकर थिरके भक्तगण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराता में जमकर थिरके भक्तगण
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिले में भक्तिमय कार्यक्रम चल रहे है। इसके तहत देवी जागरण और आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की जा रही है।
विज्ञापन
मुरादगंज-फफूंद रोड स्थित मंदिर परिसर में बीती रात देवी जागरण की धूम मची रही। कानपुर नगर से आई जागरण पार्टी ने माता के जयकारे लगा भक्तों को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सचान ने कहा कि माता रानी अपने प्रत्येक भक्त के कष्टों को हरने वाली होती हैं। ग्रुप सिंगर ललित तिवारी ने- शेर पर सवार होकर आ जा... मां गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान लिंगभेद, कन्याभ्रूण हत्या पर कुठाराघात भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान आसपास गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभासद पति गौरव शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।