फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   attack on police in mainpuri

मुलायम के गढ़ में पुलिस पर हमला

Sun, 18 May 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sun, 18 May 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
attack on police in mainpuri

मुलायम के गढ़ मैनपुरी के ग्राम देवकली में मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों और उनके परिवारीजनों ने हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग की गई।

विज्ञापन


घटना में थाना कुरावली पर तैनात दरोगा विजय कुमार सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस की जीप में भी तोड़ फोड़ की गई। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार गांव से भागकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए गई थी पुलिस

attack on police in mainpuri

घटना पानी भरने के दौरान महिलाओं के बीच हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की रात दी गई दबिश के दौरान हुई। मारपीट की इस घटना के संबंध में देवकली निवासी सुरेंद्र सिंह ने 15 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें कहा गया था कि उसके परिवार की गुड्डी देवी हैंडपंप से पानी भर रही थी, तभी गांव के राजेश, उसकी पत्नी निशा, पुत्र चालू ने गुड्डी देवी की बाल्टी फेंक दी। बाल पकड़कर खींचे और उसकी पिटाई कर दी।

इसी मामले में कुरावली थाने के उप निरीक्षक विजय कुमार, पुलिस कर्मी अजय सिंह, रत्नेश और सोनू के साथ देवकली पहुंचे और पुलिस ने जैसे ही राजेश के घर का गेट खटकाया, तभी नामजद आरोपियों व उनके परिवारीजनों ने हमला बोल दिया।

पुलिस की जीप किया क्षतिग्रस्त

attack on police in mainpuri

ईंट पत्थर मारकर पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। दरोगा विजय कुमार का कहना है कि राजेश ने तमंचे से भी फायरिंग की। सूचना पर रात में ही थाना पुलिस के अलावा इंस्पेक्टर बिछवां और फोर्स के साथ गांव पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी घरों पर ताला लगाकर भाग गए।

इसके बाद शनिवार सुबह भी इंस्पेक्टर कुरावली ने फोर्स के साथ गांव में दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला।

पुलिस ने घायल उप निरीक्षक और तीनों पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराया और उपनिरीक्षक की तहरीर पर राजेश, निशा के साथ ही मुकेश, हिमांशु, अनिल कुमार, सुनील कुमार, नत्थू सिंह, भगवान सिंह आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed