फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Atiq Ashraf Murder Guddu Muslim had ordered weapons from Delhi for murder of Umesh Pal Murder smuggler avatar

Umesh Pal Murder: उमेश की हत्या के लिए गुड्डू मुस्लिम ने दिल्ली से मंगाए थे हथियार, तस्कर अवतार का बड़ा खुलासा

Mon, 01 May 2023 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 May 2023 10:22 AM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। दिल्ली से पकड़े गए अंतरराज्यीय असलहा तस्कर अवतार ने बड़ा खुलासा किया है। अवतार सिंह ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसने खालिद और जीशान नाम के दो युवकों को 10 विदेशी असलहे सप्लाई किए थे। उनसे गुड्डू मुस्लिम ने हथियार मंगाए थे।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Guddu Muslim had ordered weapons from Delhi for murder of Umesh Pal Murder smuggler avatar
Guddu Muslim - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या के लिए असलहे दिल्ली से मंगाए गए थे। इन असलहों का इंतजाम पांच लाख के इनामी अपराधी गुड्डू मुस्लिम ने किया था। उसने अंतरराज्यीय असलहा तस्कर के जरिए यह हथियार मंगाए थे। इसका खुलासा खुद असलहा सप्लाई करने वाले तस्कर अवतार सिंह और दिल्ली में पकड़े गए असद के तीन पनाहगारों ने किया है। 
विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली पुलिस को भी गुड्डू मुस्लिम की तलाश है जिसने उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया है। दिल्ली पुलिस ने मार्च में अवतार सिंह नाम के असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। था। वह अंतरराज्यीय असलहा तस्कर है। जिसके तार न सिर्फ दिल्ली बल्कि कई के अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


अवतार सिंह से जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसने खालिद और जीशान नाम के दो युवकों को 10 विदेशी असलहे सप्लाई किए थे। 28 मार्च को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद और जीशान को शेख सराय इलाके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल और मैगजीन गिरफ्तार बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनकी निशानदेही पर 31 मार्च को दिल्ली से ही जावेद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। तीनों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया था कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद का बेटा असद और उसका साथी गुलाम दिल्ली पहुंचे थे। उनकी मदद से ही काफी दिनों तक यहीं छिपे रहे।

असलहा सप्लायर अवतार के जरिए गुड्डू ने मंगवाए थे 10 असलहे

नौ अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चारों को असलहा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में तीनों ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम ने असलहा सप्लायर अवतार के जरिए उनसे 10 असलहे मंगवाए थे। असलहे क्यों मंगवाए, इस सवाल पर उनका कहना था कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया।

दिल्ली पुलिस भी तलाश में जुटी

यह जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस भी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से गुड्डू के नाम एक नोटिस भी जारी किया गया। इस नोटिस में लिखा है कि आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर उससे पूछताछ की जानी है। नोटिस में 25 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज करने को भी निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed