फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   At Allahabad is 'Mowgli' Daddy's home Will You Meet ?

इलाहाबाद में ही है 'मोगली' के डैडी का घर, क्या मिलेंगे आप?

Tue, 19 Feb 2013 12:04 PM IST
विजय जैन
विजय जैन Updated Tue, 19 Feb 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
 At Allahabad is 'Mowgli' Daddy's home Will You Meet ?
प्रसिद्ध कार्टून करेक्टर मोगली को कौन नहीं जानता। बघीरा और मोगली की शरारतों पर लिखी किताब 'जंगल बुक' बच्चों में काफी लोकप्रिय है। इसका टाइटल सॉन्ग 'जंगल जंगल बात चली है पता चला है अरे पता चला है...' कभी हर बच्चे की जुबान पर होता था।
विज्ञापन


क्या आप जानते हैं कि 'जंगल बुक' इलाहाबाद में उसी जगह पर लिखी गई, जहां पर आजकल महाकुंभ का मेला चल रहा है। विदेशी लेखक रुडयार्ड किपलिंग ने इसे उन दिनों लिखा, जब वो इलाहाबाद यूनिर्वसिटी में थे।
विज्ञापन


'जंगल बुक' के लेखक रुडयार्ड किपलिंग का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास कभी एक मकान हुआ करता था, जहां वे कोई दो साल तक रहे। उनके घर की जगह अब सिर्फ एक दीवार का टुकड़ा और कुछ बिखरी ईंटें पड़ी हैं। यह जगह कमोबेश झाड़ झंखाड़ के जंगल में तब्दील होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात है कि इस जगह के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि रूडयार्ड किपलिंग ने इलाहाबाद यूनीवर्सिटी से अलग अपनी जिंदगी के दो साल गुजारे थे। जंगल बुक लिखकर किपलिंग ने अपने कैरेक्टर मोगली को दुनिया भर में न सिर्फ प्रसिद्ध किया, बल्कि मोगली भारत का पहला वैश्विक कार्टून ब्रांड बना। अभी भी मोगली को जानने वाले काफी लोग मिल जाएंगे। देश की एक पीढ़ी जंगलबुक देखकर जवान हुई है। किसे नहीं याद होगी मोगली और बघीरा की शरारतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed