फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ashutosh wants to be IAS

मिलिए यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर आशुतोष मिश्र से

Sun, 09 Jun 2013 10:25 AM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
बाराबंकी/ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh wants to be IAS

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने वाले आशुतोष मिश्र का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाने का है।

विज्ञापन


श्रीसाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के छात्र आशुतोष ने 97.33 फीसद अंक अर्जित कर यूपी बोर्ड में जिले का एक बार फिर लोहा मनवाया है।

शहर के मोहल्ला लक्ष्मणपुरी निवासी आशुतोष के पिता अनिल मिश्र राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सुरसंडा में नर्सिंग सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

अनिल की चार संतानों में आशुतोष तीसरे नंबर पर है। अमर उजाला से बातचीत में आशुतोष ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल के टीचर्स को दिया।

उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन छवि ने पढ़ाई में उसकी काफी मदद की है। आशुतोष का सपना आगे चलकर आईएएस बनने का है। उसका कहना है कि स्कूल के अलावा घर में 6 से 7 घंटे मन लगाकर पढ़ाई की। आशुतोष ने कान्सेप्ट क्लीयर कर पढ़ाई करने को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया।
विज्ञापन


वह भ्रष्टाचार को देश की अहम समस्या मानता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आदर्श मानने वाले आशुतोष का कहना है कि लोगों को जागरूक करके ही भ्रष्टाचार की समस्या से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed