फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   asaram torch on women

'आसाराम ने महिलाओं पर कई बार मारी टॉर्च की रोशनी'

Sun, 22 Sep 2013 08:36 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Sep 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
asaram torch on women

आसाराम के पूर्व वैद्य ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समक्ष यह कहकर तहलका मचा दिया है कि आसाराम सत्संग में टॉर्च लगाकर लड़कियों को पसंद करते थे और बाद में इन्हीं लड़कियों को उनके पास भिजवाया जाता था।

विज्ञापन


रुद्रपुर आश्रम में भी आसाराम ने महिलाओं पर अपनी करिश्माई टार्च घुमाई थी। इसकी पुष्टि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता और कुछेक साधकों ने की है।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि रुद्रपुर आश्रम में आसाराम का सत्संग 27 मार्च 2011 को होना था, लेकिन वह एक दिन पहले ही यहां आ गए थे। देर शाम उनकी गाड़ियों का काफिला रुद्रपुर आश्रम में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आसाराम की गाड़ी उनके आलीशान आवास (कुटिया) की ओर गई। कुछ समय के बाद वह गाड़ी से ही सत्संग हाल में दाखिल हुए। उनके अनुयायियों की भीड़ भी खासी थी। महिलाएं सत्संग हाल में सबसे आगे बैठी थीं। पीछे कुछ पुरुष बैठे थे और कुछ आश्रम में इधर-उधर खड़े भी थे।

asaram bapu




























गाड़ी से उतरने में आसाराम ने काफी समय लिया। अपने सुरक्षा कर्मियों का इशारा मिलते ही वह गाड़ी से निकले और सत्संग हाल में पहुंच गए। यहां उन्होंने खड़े होकर महिलाओं पर टार्च की रोशनी मारी। यह प्रक्रिया कई बार हुई।

हालांकि सत्संग हाल में बिजली के बल्ब पर्याप्त रोशनी दे रहे थे, लेकिन आसाराम की टॉर्च बार-बार रोशनी कर रही थी।

बाद में उन्होंने अपनी कुर्सी के सामने पड़ी छोटी सी मेज पर टॉर्च जलाकर रख ली। टॉर्च की रोशनी सत्संग हॉल की टिन पर पड़ने लगी। प्रवचन के दौरान उनकी टॉर्च जलती ही रही। प्रवचन और भजन-कीर्तन के बाद आसाराम ने रात इसी आश्रम में ही काटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed