फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   asaram supporters attack

'मुझे जान से मारना चाहते हैं आसाराम'

Fri, 18 Oct 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, वृंदावन
अमर उजाला, वृंदावन Updated Fri, 18 Oct 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
asaram supporters attack

मोहनानंद उर्फ लाल बाबा पर अज्ञात लोगों ने उस समय हमला कर दिया जब वे मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


लाल बाबा की मानें तो उन पर यह हमला आसाराम और उनके पुत्र नारायण साईं ने कराया है। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

लालबाबा ने बताया कि उनकी पत्नी रमादेवी फरवरी, 2009 को अहमदाबाद मोटेरा गांव स्थित आसाराम के आश्रम से गुम हो गई थी। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

अठखंभा निवासी लाल बाबा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वह राधा वल्लभ मंदिर मंगला आरती कर घर लौट रहे थे।

अठखंभा क्षेत्र में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर निकाल ली और जान से मारने की धमकी दी।

हमलावरों ने कहा कि आसाराम के विरुद्ध आवाज उठाना बंद करो, नहीं तो जान से मार देंगे। उन्होंने आसाराम बापू और उनके पुत्र नारायण साईं पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आसाराम की प्रॉपर्टी पर रिपोर्ट तलब
इधर, विवादों में घिरे आसाराम की प्रॉपर्टी को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों से रिपोर्ट तलब की है।

सरकार को सूचना है कि आसाराम की प्रदेश के पांच से छह जिलों में संपत्ति है। सिरमौर में आसाराम की संपत्ति की जांच के बाद अब अन्य जिलों में जांच की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले में सभी उपायुक्तों को रिकार्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

फिलहाल विभाग यह खंगालने में जुटा है कि प्रॉपर्टी कहां पर है। इनमें कहीं कोई अनियमितता तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed