{"_id":"2dfc1322a8afa68efd8e1b9cc9046b52","slug":"asaram-cd-distributed-in-muradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की सीडी बंटने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम की सीडी बंटने से फैली सनसनी
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 24 Nov 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के मामले में जेल गए आसाराम की सीडी ने शनिवार को मुरादाबाद में सनसनी फैला दी। एक बुजुर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर सैकड़ों सीडी निशुल्क बांट दीं।
विज्ञापन
इस सीडी में आसाराम के तमाम वीडियो फुटेज, कुछ संदेश थे। सूचना पर अफसरों में हड़कंप मच गया। खुफिया विभाग ने तुरंत सीडी की कुछ कापी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजीं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव आने से पहले शहर के माहौल को बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। खुफिया विभाग को पिछले दिनों इसी तरह की सूचनाएं आई थीं।
दौड़बाग में हुई हिंसा के पीछे भी कोई पूर्व नियोजित साजिश को जिम्मेदार माना जा रहा है। शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक अफसरों को सूचना मिली कि कुछ लोग दुकान-दुकान एक सीडी का वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीडी में है आपत्तिजनक सामग्री
जबरन दुकानदारों के काउंटर पर इस सीडी को रखकर चले जाते हैं। सीडी पर लिखा था ‘भारत जागो’। कुछ दुकानदारों ने सीडी चलाकर देखी तो उसमें धार्मिक सामग्री मिली। कुछ चैनलों की न्यूज फुटेज भी शामिल थी।
खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो वीडियो फुटेज में कई आपत्तिजनक बातें हैं। सीडी किसने और किस उद्देश्य से बांटी, इसकी जांच की जा रही है।