फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Arvind kejriwal election campaign in up

लकी ब्लू स्वेटर से यूपी फतह करेंगे केजरी!

Sun, 02 Mar 2014 12:34 PM IST
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal election campaign in up

दिल्ली में जो हुआ वही अप्रत्याशित रूप से यूपी में भी हो। इसी मिशन के साथ आप प्रमुख ने अपने शनिवार को निकले।

विज्ञापन


टोटके भी कमोवेश वही जो दिल्ली में अपनाए। लकी कलर ब्लू पहनकर ही अपने मिशन यूपी का आगाज किया।
दिल्ली चुनावों से पहले आप को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता था।

आप के पोस्टरों में स‌िर्फ केजरीवाल

Arvind kejriwal election campaign in up

पैंट, शर्ट में छरहरी काया वाले अरविंद केजरीवाल ने नवंबर की सर्दी में दिल्ली की गली-गली नापी। ज्यादातर मौकों पर नीले रंग की जर्सी ही उनके शरीर पर दिखी। आप के पोस्टरों में भी नीली व मेहरून जर्सी वाले अरविंद ही नजर आते हैं।

देश की राजनीति में यूपी का अहम रोल है। यूपी में अस्सी सीटों पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले आप प्रमुख इसी वजह से अपने सभी पुराने टोटकों को आजमाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू हुआ म‌िशन यूपी

Arvind kejriwal election campaign in up

शायद इसी वजह से अरविंद ने अपने लकी कलर को पहनकर ही मिशन यूपी का आगाज किया है।

जब जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो उन्होंने मफलर नहीं बांध रखा था लेकिन रोड शो के लिए खुले वाहन में बैठते ही उन्होंने जर्सी की कैप भी पहन ली और अपनी पहचान बन चुके मफलर को भी बांध लिया।

हालांकि, अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में वे लकी कलर के बारे से संयोग कहकर टाल गए, लेकिन काफिले में उनके साथ चल रहे कुछ लोगों ने इसकी पुष्टि कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed