फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   arushi murder case

आरुषि केस: ‘चीख-पुकार भी नहीं कर पाई होगी वो’

Tue, 09 Jul 2013 08:05 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
arushi murder case
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डिफेंस की ओर से गवाही देते हुए एम्स के रिटायर्ड डाक्टर आरके शर्मा ने मंगलवार को कोर्ट के समक्ष कहा कि आरुषि के माथे में जो चोट मारी गई, उससे वह बेहोश हो सकती थी। खून भारी मात्रा में निकला होगा और वह चीख पुकार नहीं कर पाई होगी। गवाह के बयान पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने गवाह से जिरह के लिए 10 जुलाई (बुधवार) की तारीख तय की है। मंगलवार को आरुषि-हेमराज मर्डर केस के आरोपी राजेश तलवार और नूपुर तलवार कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन


रिटायर्ड डॉक्टर आरके शर्मा ने कहा कि आरुषि की लाश का पोस्टमार्टम होने से करीब 8-10 घंटे पहले उसकी मृत्यु हुई होगी। क्योंकि गर्मी के कारण शरीर में अकड़न जल्दी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के चार घंटे बाद खाना अध पचा हो जाता है। अगले दो घंटे के अंदर पूरी तरह से अमाशय से निकल जाता है। चूंकि आरुषि के पेट में अध पचा खाना पाया गया था। इसलिए उसकी मृत्यु खाना खाने से 4-6 घंटे के बाद हुई होगी।

उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के सिर के पीछे के हिस्से में चोट 8 सेंटीमीटर गुणा 2 सेंटीमीटर की पहुंचाई जाए तो वह व्यक्ति चोट लगने पर एकदम बेहोश हो जाएगा।

चोट से खून अधिक मात्रा में निकलेगा। अगर कोई व्यक्ति बेड पर बेड की तरफ मुंह करके लेटा हो और उसके सिर के पीछे के हिस्से में 8 सेंटीमीटर गुणा 2 सेंटीमीटर की चोट पहुंचाए जाए तो वह हिल नहीं पाएगा। वहीं बेड पर अचेत हो जाएगा।

अगर 13-14 साल का कोई बच्चा बेड पर लेटा हो और उसके पेराइटल बोन में 8 सेंटीमीटर गुणा 2 सेंटीमीटर की चोट पहुंचाई जाए तो वह बच्चा चोट लगने पर तुरंत बेहोश हो जाएगा। खून बड़ी मात्रा में निकलने लगेगा। बच्चा चीख पुकार नहीं कर पाएगा।

गवाह ने कहा कि पोस्टमार्टम के समय शव को काटने के लिए आमतौर पर स्कैलपेल नंबर-10 का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा हथौड़ा और आरी का भी प्रयोग किया जाता है।

सर्जन पैथोलॉजिस्ट और एनाटामी वाले स्कैलपेल नंबर-10 का अक्सर इस्तेमाल करते हैं। डेंटिस्ट स्कैलपेल नंबर-10 इस्तेमाल नहीं करते हैं क्योंकि इसका प्रयोग खाल काटने के लिए किया जाता है।


आरुषि का गला स्कैलपेल नंबर -10 से एक स्ट्रोक से नहीं काटा जा सकता है। क्योंकि स्कैलपेल नंबर-10 कमजोर होता है और हैंडिल का स्थान जहां पर उससे जोड़ा जाता है, कमजोर होता है। दबाव पड़ने पर वह कई बार टूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed