{"_id":"aac91a4c9c987939894aa317080c5ccf","slug":"army-recruitment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी: गोरखपुर में हर साल होगी जवानों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में नौकरी: गोरखपुर में हर साल होगी जवानों की भर्ती
गोरखपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में कॅरियर बनाने वाले गोरखपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में अब हर साल सेना की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की अच्छी संख्या और प्रशासन के अच्छे इंतजाम को देखते हुए यह निर्णय उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सेना भर्ती के उपनिदेशक ब्रिगेडियर एसएस धनखड़ ने लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को आरपीएसएफ रजही कैंप में भर्ती का जायजा लेने पहुंचे ब्रिगेडियर एसएस धनखड़ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहां सेना भर्ती के भारत में 11 जोन है। जिसमें लखनऊ जोन से सर्वाधिक सेना में भर्ती होती है।
विज्ञापन
भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए कंप्यूटराइज व्यवस्था कर दी गई है। गोरखपुर में सेना भर्ती ठीक से हो इसके लिए बरेली से परविंदर और वीरेंद्र की टीम को भी लगाया गया है।
मेहनत करने वाले युवाओं का चयन अपने आप ही हो जा रहा है। सेना में भर्ती के लिए फॉर्म व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि इसके लिए एक प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय भेजा गया है।
जिसमें दस रुपये का फॉर्म भरकर युवक सेना भर्ती में शामिल हो सके, लेकिन अभी यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। बताया कि सेना भर्ती में गोरखा युवाओं का कम हिस्सा लेना चिंता की बात है।
उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत तक गोरखा युवाओं की भर्ती कम हुई है। अभ्यर्थियों को ज्यादा संख्या में दौड़ाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि संख्या अधिक होने के कारण ऐसा किया जाता है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में चल रही भर्ती का रिजल्ट नवंबर में घोषित किया जाएगा।
अगली सेना की भर्ती मेरठ में
एसएस धनखड़ ने बताया कि अगली सेना भर्ती मेरठ में होगी। 28 से छह सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद प्रतापगढ़ में सात से 13 सितंबर तक सेना में जवानों की भर्ती की जाएगी।