फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   army recruitment hemraj

शहीद हेमराज की याद में सेना भर्ती रैली

Thu, 04 Apr 2013 01:03 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
army recruitment hemraj

लांस नायक शहीद हेमराज सिंह की स्मृति में सेना भर्ती रैली का आयोजन 17 से 24 अप्रैल तक मथुरा में किया जा रहा है।

विज्ञापन


रैली में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कांशीराम नगर, हाथरस के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

आर्मी रिक्रूटमेंट के कर्नल सुनील अब्राहम के मुताबिक खुली भर्ती मथुरा के ईगल ग्राउंड में 17 से 24 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

इसमें पांच जिलों के अतिरिक्त , एआरओ आगरा के अंतर्गत आने वाले इंडियन डोमिसाइल गोरखा (आईडीजी), सिख (एम एंड आर) और डीएससी के 12 जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

भर्ती में सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक टेक्निकल, सैनिक क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्तियां होंगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक सोल्जर टेक्निकल के लिए अर्हता, उम्र साढ़े सत्रह साल से 23 साल तक, गणित, विज्ञान से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए।

सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए साढ़े सत्रह साल से 21 साल उम्र, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर (टेक्निकल) के लिए उम्र साढ़े सत्रह से 23 तक, शैक्षिक योग्यता इंटर साइंस व बीएससी कुछ शर्तों के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेड्स मैन के लिए आठवीं और हाईस्कूल उत्तीर्ण अर्हता मांगी गई है। इन भर्तियों में एआरओ आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के गोरखा, सिख के अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed