फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Armed men take dairy owner hostage, take away 18 buffaloes in Muzaffarnagar

डेयरी मालिक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी 18 भैंस

Fri, 26 Oct 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 26 Oct 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Armed men take dairy owner hostage, take away 18 buffaloes in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
गांव रार्धना रोड स्थित पूर्व ग्राम प्रधान की दूध की डेयरी में बुधवार रात बदमाशों ने तीन लोगों को बंधक बनाकर 18 भैंस, डेयरी मालिक की बाइक और मोबाइल लूटकर ले गए। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूटी गई भैंस की कीमत 15 लाख बताई। 
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने लूट की घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर थाने के सामने जाम लगाया। एसपी देहात और सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रतनपुरी निवासी डेयरी मालिक पूर्व प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि गांव रार्धना रोड पर उसकी और उसके बड़े भाई सतबीर की दूध की डेयरी है। जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक भैंस और गाय हैं। बुधवार रात प्रतिदिन की भांति नरेश कुमार अपने बड़े भाई सतबीर सिंह और अपने पुत्र मोहित के साथ डेयरी पर ही सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश डेयरी की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने बाहर की ओर सोए सतबीर को तमंचे के बल पर जगाया और मेन गेट की चाबी मांगी। चीख पुकार सुनकर नरेश कुमार और उसका बेटा मोहित भी जाग गए। बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया।

बदमाशों ने तीनों को बंधक बनाकर वहीं डाल दिया। बंधक बने तीनों लोगों से उनके मोबाइल भी बदमाशों ने छीन लिए। जिनमें से पूर्व प्रधान नरेश कुमार के मोबाइल की बैटरी निकालकर पशुओं की खोर में फेंक दी गई।

बदमाश ने डेयरी के बाहर स्थित ईंट भट्ठे पर खड़ी गाड़ी में पशुओं को लाद लिया। बदमाश करीब 18 भैंस खोलने के बाद उन्हें गाड़ी में लादकर ले गए। इसके अलावा बदमाश डेयरी में खड़ी पूर्व प्रधान की चाबी लगी बाइक को भी लूटकर ले गए। करीब डेढ़ घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाशों के जाने पर बंधक बने सतबीर ने किसी प्रकार अपने हाथों को खोल लिया। 

तीनों ने किसी तरह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने डेयरी मालिक के साथ आसपास के जंगलों में रातभर बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। 

दो गाड़ियों में आए बदमाश
जांच के दौरान भट्ठे पर दो गाड़ियों के टायरों के निशान मिले। पीड़ित अंदाजा लगा रहे हैं कि बदमाश इन दोनों गाड़ियों में ही भैंसों को लादकर ले गए होंगे। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड कुछ दूर जाकर रुक गई। सीओ हरिराम यादव ने ईंट भट्ठे पर  भी जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित पूर्व ग्राम प्रधान नरेश कुमार की तहरीर दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

मौके पर पहुंचे भाकियू नेता
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद एसपी देहात आलोक शर्मा और सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव से घटना के खुलासे की मांग की। कपिल सोम ने पुलिस अधिकारियों को घटना के खुलासे के लिए शनिवार तक का समय दिया। 

उन्होंने कहा कि घटना के अनावरण न होने की स्थिति में रविवार को थाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। उधर, दीपक सोम ने कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर लूट की घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर थाने के सामने खतौली व बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने घटना का खुलासा करने को दो दिन का समय मांगा। 

बदमाशों की हो सकती है पहचान  
दूध की डेयरी से 18 भैंस लूटने वाले बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पुत्र मोहित के साथ मारपीट भी की। बदमाशों कह रहे थे कि तू हमें पहचानने की कोशिश कर रहा है। मोहित के अनुसार सभी बदमाश करीब 19-20 साल के युवा थे। सभी ने अपने चेहरे पर चादर लपेट रखी थी। ताकि कोई उन्हें पहचान न सके।    

डेयरी से साक्ष्य जुटाए 
सीओ हरिराम यादव ने कहना है कि डॉग स्क्वाड की मदद ली गई है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम की सहायता से डेयरी के अंदर कई जगह से फिंगर प्रिंट भी उठाए गए हैं। और कुछ अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। सर्विलांस टीम की सहायता से क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोनों की जानकारी की जा रही है। इसके अलावा रतनपुरी थाने के गेट और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। शीघ्र की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed