फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   are AAP candidates parachute candidates?

‘पैराशूट कंडीडेट’ हैं आप प्रत्याशी?

Mon, 17 Feb 2014 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
are AAP candidates parachute candidates?
चालीस से ज्यादा उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के टिकट के लिए शहर की सड़कों पर जोर आजमाइश करते रहे लेकिन दिल्ली में अपनी मजबूत सियासी पकड़ के चलते खालिद परवेज ने टिकट हासिल कर लिया।
विज्ञापन


जनता दल से अपना सियासी सफर शुरू करने वाले खालिद को आप के कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं।

आप के टिकट को लेकर पिछले दो महीने से भागदौड़ चल रही थी। चालीस से ज्यादा लोगों ने अपने आवेदन दिए थे। लखनऊ में स्क्रीन टेस्ट से लेकर कौशांबी तक मुख्यालय के चक्कर काट चुके इन नेताओं को क्षेत्र में काम करने की नसीहत देकर वापस लौटा दिया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने इस्तीफा दिया तो पूरी ताकत झोंकने का इशारा मिलते ही इन दावेदारों ने रैलियां निकालना शुरू कर दिया था। शनिवार को शहर की सड़कें नापने के बाद सुबह पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से लखनऊ तक की रैली शुरू की गई थी। खालिद की इन रैलियों में मौजूदगी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में जब रैली रामपुर तक पहुंची तो कार्यकर्ताओं को टिकट फाइनल होने का पता चला। मायूस होकर ज्यादातर दावेदार तो रास्ते से ही लौट आए।

खालिद परवेज का प्रोफाइल

मूल रूप से बदायूं जिले के निवासी खालिद परवेज मशहूर कारोबारी हैं। बीड़ी के दो ब्रांडों से अपना कारोबार शुरू करने वाले खालिद वर्तमान में कई रियल स्टेट कंपनियों, कोल्ड स्टोरेज, निर्यात फर्म से जुड़े हैं।

दिल्ली रोड पर डिडौली में लैंडमार्क इंस्टीट्यूट बनाकर खालिद ने अब मुरादाबाद को अपनी ‘कर्मभूमि’ बना लिया है।

प्रिंस रोड, गैलैक्सी अपार्टमेंट्स, लाजपतनगर में निवास बना रखा है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एलएलबी, एलएलएम खालिद ने अपना सियासी सफर जनता दल से शुरू किया।

बदायूं विधानसभा से 1991 में जनता दल व 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके खालिद को आप में आवेदन करने से पहले सपा के मंचों पर देखा जा रहा था।

खालिद को लेकर आप में घमासान शुरू

पैराशूट कंडीडेट बनकर आप का टिकट हासिल करने वाले खालिद परवेज के खिलाफ पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। जोनल संयोजक विशाल शर्मा ने प्रत्याशी चयन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे खालिद को अपना प्रत्याशी नहीं मानते है।

उन्होंने अपने विरोध को सीधे यूपी प्रभारी संजय सिंह तक पहुंचाया है। यूपी प्रभारी ने मंगलवार को विरोध का झंडा उठाने वालों को लखनऊ कॉल किया है।

जोनल संयोजक का कहना है कि खालिद ने आवेदन तो जरूर किया लेकिन वे किसी कार्यक्रम में नजर ही नहीं आए। लखनऊ में स्क्रीनिंग तक के लिए वे सही से नहीं गए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है।

उनका व्यक्तिगत विरोध नहीं है लेकिन पूरी प्रक्रिया को लेकर विरोध है। मंगलवार को यूपी प्रभारी ने बुलाया है। उसमें कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आप के जिला संयोजक गुरविंदर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता रैलियों में व्यस्त हैं।

जिला कमेटी तक से नहीं पूछा गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर ये सही वक्त नहीं था। आप के टिकट दावेदार मोहम्मद आमिल एडवोकेट, अनवर हुसैन अंसारी, यूनुस का कहना है कि पहले ही चुनाव में पता चल गया कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है।

कोई नहीं कर रहा मेरा विरोध: खालिद
आप के उम्मीदवार खालिद परवेज ने कहा कि उनके उम्मीदवार बनने से हर कार्यकर्ता खुश है। कोई नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि विरोध की बात गलतफहमी के तहत की जा रही है।


उन्होंने कहा कि मैंने अशिक्षा के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान में सबका सहयोग जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आप नेतृत्व ने उन्हें पहली ही सूची में उम्मीदवार घोषित किया है।

इसके लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूं। लोकल विरोध की बात पर खालिद का कहना था कि एक हफ्ते में सबकुछ ठीक हो जाएगा और आप कार्यकर्ता व्यवस्थित प्रचार शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed