फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Zoya's teenager confirmed dengue, stirred

जोया की किशोरी को डेंगू की पुष्टि, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Zoya's teenager confirmed dengue, stirred
अमरोहा। जिले में डेंगू का दूसरा मरीज मिला है। जोया की पंद्रह वर्षीय किशोरी को डेंगू की पुष्टि हुई है। वह पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। किशोरी को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पहले मिले मरीज का इलाज मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं जिला में बुखार का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को भी बुखार के 190 मरीज मिले हैं। इसके अलावा टाइफाइड बुखार के सात और डायरिया के 20 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना महामारी के बीच मच्छरजनित बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। मलेरिया के बाद अब डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। जनवरी माह से सात सितंबर तक मलेरिया के 17 मरीज मिले थे। इसके बाद अमरोहा नगर निवासी बुजुर्ग की मुरादाबाद की निजी लैब की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनका इलाज मुरादाबाद एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन, अब जोया ब्लाक के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को डेंगू की पुष्टि हुई है। वह पिछले चार दिन से बुखार पीड़ित थी।
विज्ञापन

गुरुवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने डेंगू की एलाइजा सहित तीन तीन जांच कराईं थीं। रिपोर्ट में किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू का मरीज मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। किशोरी को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। वहीं आनन-फानन किशोरी के गांव में फॉगिंग कराने और लार्वा सायडल का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में 1973 ओपीडी देखी गई। जिसमें बुखार के 190 मरीज मिले हैं। इसके अलावा टाइफाइड 7, डायरिया के 20 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार की रोकथाम और उपचार के लिए प्रत्येक अस्पताल में 6-6 बेड और जिला संयुक्त चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में 48 फीवर हैल्प डेस्क की स्थापना की गई है। 64 रैपिड रिस्पांस टीमों गठन किया गया है, जो स्कूलों और संभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर बुखार व अन्य संचारी रोगों के मरीजों को चिह्नित करेंगी।

उपलब्ध है दवाइयां
अमरोहा। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए महकमे के पास पर्याप्त इंतजाम हैं। पर्याप्त मात्रा में आवश्यक औषधियां (क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन, पैरासिटामोल) और छिड़काव के लिए मैलाथियान, लार्वा साइडल, टेमीफास, ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध हैं। जिन्हें संबंधित विभागों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed