फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Zero traffic on the highway from 9 AM tomorrow until 11 PM.

Amroha News: कल सुबह नौ बजे से 11 की रात तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Zero traffic on the highway from 9 AM tomorrow until 11 PM.
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के चलते रविवार की सुबह नौ बजे से 11 अगस्त (शिवरात्रि) की रात आठ बजे तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। कांवड़ियों की सुरक्षा और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ट्रक, कंटेनर समेत भारी वाहनों का डायवर्जन पहले से प्रभावी है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि ब्रजघाट पर दूसरे सोमवार और शिवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। भीड़ के बढ़ते ही रविवार और सोमवार को हाईवे पर सभी तरह के वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दूसरे जनपदों से आने-जाने वाले भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित हैं।
विज्ञापन

डायवर्जन प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिस बल, बैरियर, दिशा-सूचक बोर्ड, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पाबंदी के दौरान हाईवे पर सिर्फ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों के आवागमन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ड्रोन से होगी चौबीसों घंटे निगरानी

एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरियर, रिफ्लेक्टर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी रखी जाएगी। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के साथ ही किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए हैं।

----------------
यहां से निकलेंगे वाहन
बरेली से दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, बुलंदशहर होकर दिल्ली जाएंगे।
रामपुरसे दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहन शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेसवे से हापुड़ होकर दिल्ली जाएंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहन मुरादाबाद टोल से बिलारी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ होकर दिल्ली जाएंगे।
संभल से दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहनों का बहजोई, खीरनी, गंगा एक्सप्रेसवे होकर आवागमन रहेगा।
चांदपुरये दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहन जलीलपुर, हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ मार्ग होकर दिल्ली जाएंगे।
अमरोहा से दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहन अतरासी, हसनपुर, मंगरौला, गंगा एक्सप्रेसवे से हापुड़ होकर दिल्ली जाएंगे।
गजरौला से दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहन हसनपुर, मंगरौला, गंगा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाएंगे।
धनौरा से दिल्ली: पत्थरकुटी, छोटे-बड़े सभी वाहन नौगावां, चांदपुर, मेरठ मार्ग होकर गंतव्य को जाएंगे।
हसनपुर से दिल्ली: छोटे-बड़े सभी वाहनों का मंगरौला, गंगा एक्सप्रेसवे होकर आवागमन रहेगा।
दिल्ली-बरेली: छोटे-बड़े सभी वाहन खडलिया कट, गंगा एक्सप्रेसवे, डिबाई, बदायूं मार्ग होकर आएंगे।
मेरठ से मुरादाबाद: छोटे-बड़े सभी वाहन बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ मार्ग होकर आएंगे।
अमरोहा से मुरादाबाद: छोटे वाहन टीपी नगर, गांधी मूर्ति, कैलसा मार्ग होकर मुरादाबाद जाएंगे।
अमरोहा-दिल्ली: छोटे वाहन: अतरासी, हसनपुर और मंडी रोड, गुलड़िया बाईपास, अतरासी मार्ग से मंगरौला, एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed