{"_id":"6363d55c89ee0f24b036b694","slug":"youth-who-raised-voice-against-stopping-gambling-in-amroha-police-filed-a-case-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री यूपी पुलिस!: जिसने जुआ रोकने की आवाज उठाई, वीडियो बनाया, उसी पर केस दर्ज कर थाने ले जाकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री यूपी पुलिस!: जिसने जुआ रोकने की आवाज उठाई, वीडियो बनाया, उसी पर केस दर्ज कर थाने ले जाकर की पिटाई
Thu, 03 Nov 2022 08:21 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Nov 2022 08:21 PM IST
सार
आदमपुर थाना क्षेत्र के भूवरा गांव में दो दिन पूर्व जुआ चल रहा था। गांव के ही सुक्खन ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
जुआ खेलते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव में हो रहे जुए को रोकने के लिए वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुआ खेलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है हालांकि उसके साथ 10 अन्य लोगों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए हैं। भाकियू ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के भूवरा गांव में दो दिन पूर्व जुआ चल रहा था। गांव के ही सुक्खन ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद आदमपुर पुलिस ने अधिकारियों की फटकार सुन मंगलवार को सुक्खन को हिरासत में लेकर 12 घंटे तक थाने में रखा था। छूटने के बाद सुक्खन का आरोप था कि जुआरियों व पुलिस की मिली भगत से जुआ चल रहा था। जिसके तहत पुलिस ने मेरी पिटाई की। जंगल में छुपकर एक और वीडियो सुक्खन ने बनाया था जिसमें कहा था कि जुआरी और पुलिस उसकी जान के पीछे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
अब पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें सुक्खन का नाम भी शामिल है। भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब व जुआ पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। पुलिस पीड़ितों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा सुक्खन को प्रताड़ित करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
भाजपा के आदमपुर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार खड़गवंशी ने डीआईजी को घटना से अवगत कराते हुए मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मामले की रिपोर्ट भेजकर पुलिस की कारगुजारी से अवगत कराया जाएगा। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जो लोग जुए में शामिल हैं। उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।