{"_id":"65d3c7a82e5cc9538b008c0a","slug":"youth-took-to-the-streets-alleging-constable-recruitment-paper-was-leaked-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-114182-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिपाही भर्ती के पेपर लीक होने का आरोप लगा सड़कों पर उतरे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिपाही भर्ती के पेपर लीक होने का आरोप लगा सड़कों पर उतरे युवा
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश भर में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में युवा और कोचिंग सेंटर संचालक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गजरौला, हसनपुर और मंडी धनौरा में युवाओं ने परीक्षा में धांधली किए जाने का आरोप लगाया। मांग की कि सरकार इसकी जांच कराए और पुन: परीक्षा कराई जाए। इस संबंध में युवाओं ने अपने क्षेत्र के एसडीएम व विधायक को ज्ञापन भी सौंपे।
-- -- -
जुलूस निकाल विधायक कार्यालय पहुंचे
गजरौला। गजरौला। कोचिंग सेंटर संचालक व पुलिस परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी सोमवार की दोपहर एक बजे इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। आरोप लगाया कि दूसरे दिन दूसरी पाली में जो पेपर किया गया, लीक हो गया। इसलिए दूसरे दिन का और दूसरी पाली में किया गया पेपर निरस्त कर दोबारा कराया जाए। वह जुलूस के रूप में आवाज उठाते हुए एमडीए कॉलोनी में विधायक राजीव तरारा के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। विधायक के नहीं मिलने पर उनके कर्मचारी को ज्ञापन सौंप कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। ललित पाठक, आमिर, सोविंद्र, सौरभ, ऋतिक, सचिन, विपिन, जुबैर, सुनील, रिंकू, मोहित, सुनील, रोहित आदि मौजूद रहे।
-- -- -
अभ्यर्थियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मंडी धनौरा। सोमवार को काफी संख्या में युवा तहसील पहुंचे। ये सभी युवा पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में युवाओं ने आरोप लगाया है कि 17 व 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर समय से पहले ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। पेपर लीक होने से काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे मेहनती युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। मांग की है कि पेपर लीक होने की वजह से पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा से कराई जाए। आयुष, अरूण, आकाश, प्रशांत, विशाल, सचिन, सुमित कुमार, अनुज कुमार, गौरव, शिवम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -- -- -
पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप
हसनपुर। सोमवार की शाम को करीब चालीस पचास की तादाद में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी हसनपुर में विधायक आवास पर एकत्र हुए। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक महेंद्र खड़गवंशी को देते हुए कहा कि हसनपुर के हजारों की तादाद में युवा जो पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनके साथ धोखा हुआ है। अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। पर्दाफाश कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मोनू कुमार, रवि कुमार, मनोज सिंह, राहुल कुमार, अनुज कुमार, मोहित कुमार, सोनू कपासिया आदि मौजूद रहे।
-- -- -
कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार
गजरौला। सिपाही की परीक्षा का पेपर लीक होने की बात कह पुलिस परीक्षार्थियों और कोचिंग सेंटर संचालकों द्वारा जुलूस निकाल कर मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मोहल्ला संत नगर निवासी ललित पाठक ने अपने नेतृत्व में 10-15 अज्ञात लोगों को साथ लिया। उस पर आरोप है कि वह चौपला पर रास्ता अवरुद्ध कर अन्य लोगों को बरगला रहा था कि पुलिस की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। वह और उसके साथ जुलूस निकाल कर चौपला पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे चौपला चौकी के पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उनको समझा कर रास्ते से हटाया। पुलिस ने चौपला चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोचिंग सेंटर संचालक ललित पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ललित पाठक के साथियों के वीडियो में चेहरे देखकर गिरफ्तारी की जाएगी।