फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth surrounded the farmer's house and opened fire

Amroha News: किसान के घर को घेरकर युवकों ने की फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Youth surrounded the farmer's house and opened fire
अमरोहा। बीस से अधिक युवकों ने किसान के घर को घेरकर खूब गुंडई दिखाई। गाली-गलौज की और कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद किसान का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

घटना कैलसा बॉर्डर चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर की है। यहां पर किसान पदम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे अजय दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर पदम सिंह अपनी पत्नी और पुत्रवधू के साथ रहते हैं। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बाइक और कारों से बीस से अधिक युवक पहुंचे और घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने किसान के बेटे अजय को बाहर भेजने को कहा। उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की और धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद किसान का पूरा परिवार दहशत में आ गया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित किसान पदम सिंह शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां से भगा दिया गया। बाद में मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद का अंजलि कटारिया और थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरी घटना की जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज के आधार पर पीड़ित परिवार ने चार युवकों को पहचान का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पदम सिंह की तहरीर पर उक्सी रायपुर के रहने वाले सिंकल, मान, अमरोहा मंडी गेट के सामने कॉलोनी में रहने वाले विक्रांत, सत्येंद्र, तनुष और नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रजाकपुर निवासी रवि और उनके 15 से 20 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed