शैतान पड़ोसी: 10 साल के बच्चे से किशोरों ने किया कुकर्म, रोते हुए लड़के ने परिजनों को सुनाई दर्दभरी कहानी
पड़ोस के रहने वाले चार किशोर उसे बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गए। एक खंडहर पड़े घर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। रोता हुआ बालक घर पहुंचा तो परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विस्तार
अमरोहा के रहरा क्षेत्र के गांव में बालक से सामूहिक कुकर्म का प्रकाश में आया है। रविवार को हुई पंचायत के दौरान मामले को निपटा दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
बुधवार शाम को मजदूर का दस वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले चार किशोर उसे बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गए। एक खंडहर पड़े घर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। रोता हुआ बालक घर पहुंचा तो परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चे ने मोहल्ले के ही चार किशोरों पर कुकर्म का आरोप लगाया। पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से करनी चाही, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। थाने नहीं जाने दिया।
चार दिनों से गांव के लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। रविवार को गांव में पंचायत हुई। जिसमें पीड़ित परिवार व आरोपियों के परिवार के लोगों को व आरोपी किशोरों को बुलाया गया। पंचों ने फैसला सुनाया कि आरोपियों द्वारा सामूहिक रूप से पीड़ित परिवार से माफी मांगी जाए।
भविष्य में यदि दोबारा ऐसा करते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान आरोपियों से माफी मंगवाई गई और मामले को रफा दफा कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले में की। जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी संज्ञान में नहीं है।
इस तरह की कोई घटना मेरी जानकारी में नहीं है। यदि पीड़ित द्वारा थाने में कोई तहरीर दी जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक, अमरोहा