फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth murdered in Rajabpur, dead body found in room

रजबपुर में युवक की हत्या, कमरे में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Rajabpur, dead body found in room
रजबपुर(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय खाने पीने की दुकान चलाने वाले युवक की हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव अपने कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव फ्याजनगर की है। यहां के रहने वाला शिवम मान (22) पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह अपने छोटे भाई 19 वर्षीय सत्यम के साथ रहता है। माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दोनो भाई ही हैं जो अकेले रहते थे। शिवम मान अतरासी हसनपुर रोड पर खाने-पीने की दुकान चलाता था। छोटे भाई सत्यम के मुताबिक शिवम मान शनिवार शाम चार बजे से घर से गायब था। तलाश किया लेकिन नहीं मिला। रात को सत्यम घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो गया। सुबह उठकर नीचे उतरा तो शिवम के कमरे में शिवम का शव उसके बेड से नीचे पड़ा हुआ था। सिर में चोट का निशान, खून बह रहा था। नाक पर भी चोट के निशान थे। हाथों पर तार से बांधे जाने का निशान था। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी शरद मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुला लिया। सीओ धनौरा सतेंद्र कुमार भी पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। मृतक का भाई सत्यम पढ़ाई कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। गांव के लोगों का मानना है कि यह एक प्री प्लान मर्डर है। सीओ ने मृतक के भाई सत्यम से पूछताछ की है।
विज्ञापन

अविवाहित दोनों भाई, अकेले रहते थे
रजबपुर। थाना क्षेत्र के गांव में हुई युवक की हत्या से क्षेत्र के लोगों में खलबली मची हुई है। बताते हैं कि दोनों भाई अविवाहित थे और घर पर अकेले ही रहते थे। वर्ष 2005 में माता-पिता की मौत हो गई थी। तभी से अकेले रह रहे हैं। छोटे भाई सत्यम का कहना है कि कभी भी किसी से बड़े भाई का झगड़ा नहीं हुआ। खाना कभी कैंटीन से ले आते थे। कभी खुद घर पर बना लिया करते थे। करीब 40 बीघा जमीन है। मृतक शिवम बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता था तो छोटा भाई सत्यम बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का शव उसके ही कमरे में पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। छानबीन की जा रही। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ----शरद मलिक, थाना प्रभारी रजबपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed