{"_id":"629fa9649ea2bb66fc31cbf5","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-jpnagar-news-mbd4307025121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
शादी समारोह से घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
यह हादसा रविवार की रात करीब दस बजे अमरोहा-नौगांवा सादात रोड पर हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कपासी गांव में राजवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे अनिल कुमार रविवार की शाम क्षेत्र के गांव नरथो निवासी अनमोल के साथ नौगांवा सादात-अमरोहा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में आए थे। दावत खाने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रज्जाकपुर गांव के पास पहुंची। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल कुमार और अनमोल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अनिल कुमार की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।