फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth going to the farm dies after being hit by a train

खेत पर जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth going to the farm dies after being hit by a train
थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में सुबह चार बजे खेत पर जा रहे युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पंचायतनामा भरा, लेकिन परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी किसान कलुआ सिंह के तीन बेटों में 26 वर्षीय कर्मवीर सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक वह मंगलवार की तड़के चार बजे उठा और घर के सामने लाइन पार कर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली की दिशा में जा रही ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। गश्त कर रहे पेट्रोल मैन ने युवक के ट्रेन से कट जाने की सूचना गांव में दी। इसके बाद गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। खबर मिलते ही यूपी-112 और थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भर लिया, मगर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि ट्रेन से कट कर युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed