फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth found dead in Ganges, search for teenager continues

गंगा में बहे युवक शव मिला, किशोर की तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth found dead in Ganges, search for teenager continues
नजदीकी गांव में रिश्तेदार के यहां भात देने के बाद तिगरी सामने गंगा नहाने गए और नहाते समय बहे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। तलाश कर रही टीम को वह घटना स्थल से दो किमी दूर मिला। एनडीआरएफ की मोटर बोट के हिचकोले से शव ऊपर आ गया था। जैसे ही एनडीआरएफ ने बरामद किया तो परिजन गश खाकर गिर पड़े। किशोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के टोकरा पट्टी निवासी मेहर चंद्र की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में ससुराल है। बृहस्पतिवार को उसकी बेटी की शादी थी। ससुराल के लोग भात भरने आए थे। भात भरने के बाद कुछ युवक व किशोर तिगरी के सामने गंगा नहाने चले गए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण नकुल व अतुल सहित युवक बहे गए थे। बाकी को लोगों ने बचा लिया था, जबकि 18 वर्षीय नकुल पुत्र संजीव और 15 वर्षीय अतुल पुत्र विजयपाल जल में समा गए थे। जिनको उसी दिन से तलाश किया जा रहा था। पहले दिन तिगरी और आस पास के गोताखोर लगाए गए थे। शुक्रवार से एनडीआरएफ की टीम भी तलाश करने में लगी थी। तीसरे दिन शनिवार की दोपहर 18 वर्षीय नकुल का शव तो बरामद कर लिया। वह जहां सब बहे थे, उससे दो किमी दूर मिला, जबकि अतुल का पता नहीं चल पाया। जैसे ही एनडीआरएफ की टीम ने नकुल का शव बरामद कर गंगा किनारे पहुंचाया, यहां उसे दिन से डेरा डाले पड़े, परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। शव को परिजनों के सुपर्द कर दिया गया। जबकि अतुल की तलाश जारी है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरे को एनडीआरएफ की टीम तलाश करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed