फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies of fever, nine dengue patients found

Amroha News: बुखार से युवक की बुखार से मौत, डेंगू के नौ मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever, nine dengue patients found
अमरोहा/आदमपुर। बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आदमपुर के गांव रहरा निवासी बाबूराम त्यागी के पुत्र मंगलू त्यागी (22) की बुखार के चलते मौत हो गई। उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उधर, जिले में शनिवार को डेंगू के नौ नए मरीज मिले।
विज्ञापन

गांव रहरा निवासी मंगलू त्यागी को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। इलाज के लिए हसनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सुधार न होने पर डॉक्टर ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार की दोपहर मंगलू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मृतक अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था। छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था। उधर, शनिवार को जिला अस्पताल 20 डेंगू आशंकित मरीज पहुंचे। जिनका रैपिड टेस्ट कराया गया। इसमें नौ मरीज पॉजिटिव मिले। जबकि, शनिवार को 1203 लोगाें की ओपीडी हुई। जिसमें 136 मरीज बुखार के मिले। उन्हें दवाई देकर वापस भेज दिया गया। वहीं, अस्पताल के वार्डों में 59 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed