फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies of fever, 5 new dengue patients found

बुखार से युवक की मौत, डेंगू के 5 नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever, 5 new dengue patients found
अमरोहा/हसनपुर। जिले में डेंगू के साथ बुखार भी जान लील रहा है। बुधवार को फिर बुखार से किशोर की मौत हो गई। जबकि डेंगू के पांच और बुखार के 16 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

हसनपुर तहसील क्षेत्र के छपना गांव निवासी भोलू के 25 वर्षीय बेटे टिंकू उर्फ दीपक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन आसपास के चिकित्सकों से उपचार करा रहे थे। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तबियत बिगड़ने के बाद उसकी बुधवार की सुबह घर पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में 322 मरीज देखे गए। इनमें डेंगू के 5, बुखार के 16, डायरिया के 2 मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड जांच के लिए 1077 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सीएमओ के मुताबिक अब धीरे-धीरे डेंगू और बुखार के मामले कम हो रहे हैं। जल्द ही इस पर काबू पा लिया जायेगा। नवंबर माह के अंत तक डेंगू और बुखार के मरीज मिलने बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed