फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies of dengue, 23 more patients found

डेंगू से युवक की मौत, 23 मरीज और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue, 23 more patients found
अमरोहा। जनपद में डेंगू और बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को फिर एक और युवक की डेंगू से मौत हो गई। जबकि 23 नए मरीज मिले है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे 305 लोग बुखार के मिले हैं। लगातार डेंगू और बुखार के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला चिकित्सालय सहित सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ी पड़ी। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में कुल 3872 मरीज देखे गए। जिनमें डेंगू के 23, बुखार के 305, डायरिया के 27, टाइफाइड के 5 मरीज मिले हैं। जबकि कोविड-19 जांच के लिए 586 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं किशनगढ़ निवासी 25 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों में बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसके मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि उसे डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डेंगू और बुखार के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed