फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में युवक मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in bike collision
सैदनगली थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम उझारी-ढबारसी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान स्वामी की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थाना सैदनगली के गांव सकतपुर निवासी तीस वर्षीय जुल्फेकार पुत्र हबीब गांव में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता है। वह बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार शाम किसी काम से हसनपुर वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक उझारी-ढबारसी मार्ग पर चकूनी गांव के नजदीक पहुंची तो अचानक सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जुल्फेकार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दूसरी बाइक पर सवार जिला संभल के केलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी उमेश पुत्र विजयपाल, केला देवी निवासी नेत्रपाल पुत्र जयवीर व देवरी गांव निवासी सतवीर पुत्र उदयराम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख नेत्रपाल तथा सतवीर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे समीर व अमान व दो बेटियां आलिया व अलीशा के अलावा पत्नी सीमा को छोड़ा है। सैदनगली इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed