फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies due to electrocution while running tube well

नलकूप चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution while running tube well
थाना क्षेत्र रहरा गांव में बिजली का करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए नलकूप चलाने गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर निवासी ओम प्रकाश (24) पुत्र राजवीर सिंह बुधवार सुबह लगभग 11 बजे खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। पंप का तार जोड़ रहा था। तार को जोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की करंट में आ गया। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने युवक को करंट लगने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक छह बहन भाइयों में सबसे छोटा था। उड़की शादी लगभग 6 माह पूर्व हुई थी। परिवारजनों में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed