फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies due to consumption of alcohol in program

अधिक शराब के सेवन से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to consumption of alcohol in program
क्षेत्र के एक गांव में नामकरण संस्कार के दौरान शराब का अधिक सेवन करने से युवक की मौत हो गई। बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र रहरा के गांव में पैंतालीस वर्षीय युवक के छोटे भाई के बेटे का नामकरण संस्कार के दौरान दावत का कार्यक्रम आयोजित हुुआ था। इस दौरान युवक ने शराब का अधिक सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि व्यक्ति ने कच्ची शराब का सेवन किया था।
शराब के नशे में दोस्तों पर मारपीट का आरोप
रहरा थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने शराब के नशे में दोस्तों पर मारपीट करने एवं जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव बुरावली निवासी अजमल पुत्र कलुआ ट्रक चालक है। काफी दिनों बाद वह अपने गांव आया था। शाम को उसने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया। छपना शराब के ठेके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोस्तों ने शराब के नशे में अजमल की जेब से पैसे निकाल लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। अजमल किसी तरह से यहां से जान बचाकर भाग निकला। गांव में परिजनों को फोन कर दिया कि मुझे गोली मार दी है। खबर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। लालापुर व छपना के जंगल में छानबीन शुरू कर दी। देर रात युवक जंगल में बेहोश की हालत में मिला। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed