{"_id":"62d31272d94e864946581095","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-not-identified-jpnagar-news-mbd4348384169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। शनिवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की। काफी खोजबीन के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
यह घटना कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के पीछे मोहल्ला कल्याणपुर की है। शनिवार की दोपहर बाद करीब चार बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पड़ताल के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जीआरपी इंचार्ज माहिर जैदी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 साल है। उसने केवल कच्छा पहन रखा था। जबकि युवक की हाथ पर सौ रुपये का नोट चिपका मिला है।