{"_id":"6a149be6329171f2d70537ea","slug":"youth-arrested-for-slapping-girl-during-a-fight-at-a-grocery-store-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164537-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परचून की दुकान पर झगड़े के दौरान लड़की को थप्पड़ मारने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परचून की दुकान पर झगड़े के दौरान लड़की को थप्पड़ मारने वाला युवक गिरफ्तार
Tue, 26 May 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में परचून की दुकान के बाहर बच्चों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रज्जाक चौकी क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा स्थित बैंक वाली गली का है।
रविवार को वायरल हुए वीडियो में एक युवक को बच्चों के झगड़े के बीच एक लड़की पर थप्पड़ बरसाते हुए देखा गया था। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना की पुष्टि मोहल्ला लकड़ा क्षेत्र में होने की बात सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि विवाद बच्चों के बीच शुरू हुआ था, जिसमें एक युवक बीच-बचाव करने के बजाय हिंसक हो गया और लड़की को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अदनान उर्फ अड्डू को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। हवालात में पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी भी मांगी। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की गई है।