{"_id":"66d663e6c36d770d230c8328","slug":"your-son-is-involved-in-gang-rape-give-me-50-thousand-rupees-and-we-will-settle-the-matter-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-124945-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तुम्हारा बेटा सामूहिक दुष्कर्म में फंसा है, 50 हजार रुपये दो मामला निपटा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तुम्हारा बेटा सामूहिक दुष्कर्म में फंसा है, 50 हजार रुपये दो मामला निपटा देंगे
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगने की कोशिश करने में लगे हैं। अब व्हाट्सएप कॉल करके रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल के बेटे को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बताकर उनसे 50 हजार रुपये ठगने की कोशिश की गई। जबकि, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष का बेटा सात साल का है और वह घर पर था।
श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल कपड़े के व्यापारी हैं। पिछले कई सालों से लगातार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हैं। समाजसेवा से जुड़े कार्यों में भी उनका योगदान रहता है। सोमवार को विशाल गोयल के पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। व्हाट्सएप नंबर की प्रोफाइल पर पुलिस की वर्दी में फोटो लगा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया और कहा कि तुम्हारा बेटा सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। विशाल ये बात सुनकर अचंभित रह गए, क्योंकि उनका बेटा सात साल का है, और उनके पास था।
इसके बाद विशाल गोयल ने भी साइबर ठग को खूब गुमराह किया। साइबर ठग ने एक रोते हुए बच्चों से बात कराई और 50 हजार मिलने पर बेटे को छोड़ने की बात कही। हालांकि, साइबर ठग ने विशाल को धमकाने की भी कोशिश की। कहा, मैं आपकी और आपके परिवार की इज्जत कर रहा हूं। आपका बेटा तीन बच्चों के साथ गिरफ्तार हुआ है। आपके बेटे ने मुझे सब कुछ बता दिया है, आप अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हम नहीं चाहते कि आपकी इज्जत खराब हो। आपका बेटा रो रहा है, बेहद घबरा रहा है। बच्चों से गलती हो जाती है, आप उसका हौसला बढ़ाएं। मैं आपके बच्चे को रेप केस से निकाल कर दे रहा हूं, इसलिए 50 हजार रुपये दे दीजिए। इस बात पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल ने कहा कि मैं गरीब हूं, ऑटो रिक्शा चलाता हूं। मैं केवल दो हजार दे सकता हूं। बाद में विशाल गोयल ने फोन काट दिया और मामले की जानकारी एसपी कुंवर अनुपम सिंह को दी। वहीं, एसपी ने इस तरफ की फर्जी कॉल करने वालों से सतर्क रहने की अपील की है।