फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   youngman shocked from misbehave of villagers

युवक को गंजाकर भैंसे पर बैठा गांव में घुमाया

Mon, 29 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 29 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
youngman shocked from misbehave of villagers
लड़के ने की छेड़ छाड़, भीड़ ने की धुनाई - फोटो : ANI
 थाना क्षेत्र के गांव घांसीपुरा में आठ दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती को यूं तो पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन युवती को प्रेमी संग भगवाने में गांव के ही एक युवक पर आरोप लगा दिया गया।
विज्ञापन


पंचायत बैठा दी गई और पंचों ने फरमान सुना दिया, युवक को गंजाकर, जूतों का हार गले में पहनाया गया। पहले भैंसा पर गांव में घुमाया गया और फिर गलियों-सड़कों पर पैदल दौड़ाया गया। उसकी पिटाई भी की गई। पूरा गांव तमाशबीन बना रहा। गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया तो पुलिस मामले को टालती नजर आई। हालांकि इस तरह की परंपराएं पहले से चली आ रही हैं। जो अब भी जारी हैं। 
विज्ञापन


गांव घांसीपुरा में एक युवती का मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में इसकी चर्चा आम हुई तो प्रेमी युगल आठ दिन पहले गांव से फरार हो गया। बेटी के फरार होने खबर युवती के परिजनों मालूम हुई तो होश उड़ गए। पहले तो चुपचाप युवती को तलाशा गया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की थी। दो दिन पहले पुलिस ने युवती को गाजियाबाद से बरामद किया था और परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया था। हालांकि आरोपी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद गांव में चर्चा शुरू हो गई कि युवती को भगवाने में एक युवक ने मदद की थी।

इसी के लिए गांव में पंचायत बैठ गई। पंचों ने फैसला सुनाया कि युवक को गंजाकर गांव में घुमाया जाए। लोगों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए गंजा कर दिया। जूतों की माला गले में पहना दी गई।


मुंह काला करके युवक को भैंसा पर बैठाकर गांव में घुमाया गया, इसके बाद उसे पैदल ही गांव व खेतों में दौड़ाया गया। कुछ लोगों ने फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। कानून व मानवता तार-तार होती रही और  पूरा गांव तमाशबीन बना रहा। युवक के पीछे गांव के सैकड़ों बच्चे, बड़े तालियां बजाते हुए चल रहे थे। जिसका मन करता वही युवक में लात घूंसा मार देता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed