फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   younger brother of je

घरवालियां परेशान! छत पर चढ़कर अश्लील इशारे करता है जेई का भाई

Thu, 06 Oct 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 06 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
younger brother of je
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
अफसर कालोनी में एक जेई के भाई को छत पर महिलाओं की ओर अश्लील इशारा करना भारी पड़ गया है। परेशान होकर महिलाओं ने मनचले को सबक सिखाने के लिए पहले उसकी वीडियो क्लीपिंग बनाई, फिर उसके आवास पर धावा बोलकर जमकर धुनाई की। कालोनी में हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


अश्लील हरकत करने वाले जेई के भाई के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला डीएम के दरबार तक पहुंचने पर डीएम ने जेई का आवास आवंटन रद्द करते हुए तत्काल खाली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक्सईएन को जेई से स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय कार्रवाई को कहा है। 
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई विभाग में कार्यरत एक जेई कलक्ट्रेट कालोनी में रहता है। जेई का भाई भी उसी आवास में रहता है। जेई के भाई की करतूत से बुधवार को अफसर कालोनी शर्मसार हो गई। आरोप है जेई का भाई सुबह पांच बजे नग्न अवस्था में छत पर खड़ा होकर बिजली की रोशनी में महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करने लगा। महिलाएं उसकी हरकत को देखकर दंग रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। महिलाओं ने उसकी वीडियो क्लीपिंग बना डाली। फिर काफी सारी महिलाओं ने जेई के आवास पर धावा बोलकर मनचले युवक की जमकर धुनाई की। अफसर कालोनी में हंगामा खड़ा हो गया। जेई के मनचले भाई के खिलाफ अमरोहा देहात थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  


सुबह दस बजे के बाद महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी वेद प्रकाश को वीडियो क्लीपिंग दिखाई और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि पिछले कई दिन से जेई का भाई छत पर खड़े होकर अश्लील हरकत कर रहा था। जिसे बुुधवार को सबक सिखाया गया। 

बयान:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed