फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young sucide

पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक ने खाया जहर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
young sucide
अमरोहा। विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी को बुलाने गए युवक ने ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला सईदाबाद में शकील अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे सरताज की शादी दस महीना पहले संभल जनपद के असमौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। विवाद के चलते करीब तीन महीने पहले विवाहिता अपने मायके चली गई थी। तभी से वह वहीं रह रही थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को सरताज अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर सरताज ने जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने उसे अमरोहा-जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान उपचार के दौरान सरताज की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। शनिवार देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed