फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young of bulandsahar drowned in ganga

ब्रजघाट में नहाते समय गंगा में डूबा बुलंदशहर का युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
young of bulandsahar drowned in ganga
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी वाली साइड में गंगा नदी में स्नान कर रहा बुलंदशहर का युवक डूब गया। बुधवार देर रात तक दस गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने रेलवे के पुल के नीचे गजरौला थाना क्षेत्र की साइड में बुलंदशहर के गांव अलीपुर थाना बीबीनगर निवासी पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। बताते हैं कि इनका साथी प्रिंस (38) पुत्र खुशपाल सिंह गहरे पानी में समा गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया। सुनसान जगह होने के कारण तात्कालिक मदद नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज एसआई निशांत राठी भी आ पहुंचे और डूबे युवक की तलाश में दस गोताखोर गंगा में उतारे। अंधेरा होने तक गोताखोर डूबे युवक की तलाश करते रहे लेकिन युवक का पता नहीं चला। वहीं ब्रजघाट में गंगा आरती मंदिर की कमेटी में शामिल नंदकिशोर केवट ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह फिर से गंगा में तलाश कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed