फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man shot in children's dispute, referred

बच्चों के विवाद में युवक को गोली, रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in children's dispute, referred
बच्चों के झगड़े से शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। फसल की रखवाली करने गए युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चक की मढैया में दो दिन पूर्व शादी समारोह के दौरान बच्चों में मामूली बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद बड़ों में भी मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। गांव निवासी हुकम सिंह शुक्रवार सुबह को खेत पर फिरासबीन की फसल की रखवाली करने गया था। आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने उसे घेर लिया। जान बचाने के लिए किसी तरह से हुकम सिंह वहां से भागा तो आरोपियों ने गोली चला दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी । जिससे वह घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। घायल हुकम सिंह का आरोप है कि दो दिन पूर्व बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद थाने पहुंचने पर आरोपियों ने दरोगा से पिटाई भी कराई थी। हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्रकाश, त्रिलोकी और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकाश गांव के चौकीदार का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed