फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young man ride at pole

परिजनों से नाराज युवक बिजली पोल पर चढ़ा

Mon, 23 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 23 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
young man ride at pole
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty
घरवालों से नाराज एक युवक ने जान की परवाह किए बिना ही बिजली के पोल पर चढ़कर बैठ गया। बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने युवक को पोल से उतारने को लाख जतन किए, लेकिन युवक नहीं उतरा।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दियावली खालसा निवासी मनोज पुत्र कनैया अपने चार भाइयों के साथ रहता है। मनोज पर एक दस माह की बेटी भी है। युवक की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज मनोज रविवार की दोपहर करीब बारह बजे घर से सामने बिजली के पोल पर चढ़कर बैठ गया।
विज्ञापन


सूचना पर बिजली विभाग ने संबंधित लाइन की बिजली काट दी। गांव में पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीणों ने युवक को पोल से उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक पोल से नहीं उतरा। लेकिन, पुलिस के पहुंचते ही युवक पोल से नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक दिव्यांग होने के कारण पुलिस को इशारों में परिजनों के खिलाफ जानकारी देने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज ने शुक्रवार की शाम छोटे भाई राजन की दस माह की बेटी को पीट रहा था। इसको लेकर दोनों भाइयों में नोकझोंक हो गई, जिससे नाराज युवक ने घर में रखी करीब छह हजार रुपये की नगदी भी फाड़ दी। पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed