{"_id":"60a174728ebc3e86ff16629e","slug":"young-man-messaged-friends-on-whatsapp-after-consuming-poison-hasanpur-news-mbd389223767","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : जहर खाकर युवक ने व्हाट्सएप पर दोस्तों को किया मैसेज.. मेरी हालत बिगड़ रही है, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : जहर खाकर युवक ने व्हाट्सएप पर दोस्तों को किया मैसेज.. मेरी हालत बिगड़ रही है, अस्पताल में मौत
Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
सार
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा राजपूत निवासी बीस वर्षीय राहुल जिवाई स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। बताते हैं कि रविवार की दोपहर किसी बात पर उसका परिजनों विवाद हो गया था। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन
poision
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर फैक्टरीकर्मी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर दोस्तों को खुद के जहर का सेवन करने की बात का मैसेज भी डाल दिया, जिसमें लिखा मैंने जहर खा लिया है, मेरी हालत बिगड़ रही है। मैसेज देख दोस्तों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे दोस्तों एवं परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा राजपूत निवासी बीस वर्षीय राहुल जिवाई स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। बताते हैं कि रविवार की दोपहर किसी बात पर उसका परिजनों विवाद हो गया था। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली और नाराज होकर अपनी बाइक लेकर गांव के पास ही जंगल में पहुुंच गया। वहां जाकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि ऐसा करते ही उसने खास दोस्तों को व्हाट्सएप पर जानकारी दी कि उसने जहर खा लिया है और मरने जा रहा है। मोबाइल पर उसका मैसेज देख उसके दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। उनके भी होश उड़ गए। आनन-फानन में राहुल के दोस्त एवं परिजन मौके पर जा पहुंचे। वहां राहुल बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था और मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि मृतक राहुल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।