फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man injured in animal attack, fear of wolf, forest department said it was jackal

Amroha News: जानवर के हमले में युवक घायल, भेडि़ये का डर, वन विभाग ने गीदड़ बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in animal attack, fear of wolf, forest department said it was jackal
हसनपुर/रहरा (अमरोहा)। गांव गरगज की मढ़ैया के बाहरी छोर पर बनी पशुशाला में सो रहे युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जानवर ने युवक के सीने पर पंजा मारते हुए अंगुली चबा ली। हालांकि, युवक ने खुद को बचाकर वीडियो बनाई। इसके बाद जानवर भाग गया। वन विभाग जानवर को गीदड़ बता रहा है। जबकि, ग्रामीण भेड़िया होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

रहरा क्षेत्र के गांव गरगज की मढ़ैया में किसान हीरा सिंह का परिवार रहता है। हीरा सिंह की पशुशाला गांव के बाहरी छोर पर बनी है। शनिवार रात को उनका बेटा ओमकार (22) पशुशाला में चारपाई पर सो रहा था। ओमकार के अनुसार रात में भेड़िए की तरह दिखाने वाले जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जानवर ने ओमकार की अंगुली चबा ली। वहीं, ओमकार ने खुद को बचाते हुए उसकी वीडियो बना ली। वन विभाग के अधिकारी जानवर को गीदड़ बता रहे हैं। घायल युवक ने सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया। ग्रामीणाें में दहशत बनी हुई है। उन्होंने जानवर को पकड़वाने की मांग की है। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने बताया कि गांव में गीदड़ देखा गया है। जांच कर ली गई है। कोई दूसरा जानवर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article