फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man hanged himself before marriage

Amroha News: मंगेतर से फोन पर कहासुनी के बाद फंदे से लटका युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself before marriage
हसनपुर। रिश्ता तय होने के दो महीने बाद ही फोन पर मंगेतर से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारी चल रहीं थीं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सवाल ये है कि मंगेतर ने फोन पर ऐसा क्या कहा जो युवक आत्महत्या करने के मजबूर हो गया।
विज्ञापन

यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनका 20 वर्षीय बेटा ई-रिक्शा चलता था। उसका दो माह पहले गजरौला थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ रिश्ता तय हुआ था। दोनों पक्षों की तरफ शादी की तैयारी चल रही थी। खुशी का माहौल था। शादी सर्दियों में होनी तय थी, हालांकि अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई थी। युवक और युवती मोबाइल पर रोजाना बात करते थे। परिजनों का कहना है कि रविवार की रात को युवक मोबाइल पर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि युवक नाराज होकर घर से चला गया और गांव के बाहरी छोर पर स्थित पानी के ओवरहेड टैंक की लोहे की सीढ़ी में फंदा बनाकर लटक गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह को ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह से शव को नीचे उतरा और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक की मौत से लड़की पक्ष और लड़के पक्ष दोनों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी को लेकर चल रहीं तैयारियां धरी रह गईं। मातम पसर गया। सीओ दीप कुमार पंत घटना ही जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed