{"_id":"6a42cbead75284eb10099475","slug":"young-man-from-moradabad-living-in-a-rented-house-dies-under-suspicious-circumstances-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-167103-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किराये पर रहने वाले मुरादाबाद के युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किराये पर रहने वाले मुरादाबाद के युवक की संदिग्ध हालत में मौत
Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मोहल्ला संतनगर में किराये पर रहने वाले मुरादाबाद निवासी मोहित सागर (30) को रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुरादाबाद के दसवां घाट विष्णु मोहल्ला निवासी मोहित सागर दो साल पहले मोहल्ले की दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। तभी से वह पत्नी के साथ गजरौला में मोहल्ला संतनगर निवासी सोमवार के मकान पर किराये पर रहता था। मोहित चौपला चौकी क्षेत्र में शराब की एक दुकान के निकट कैंटीन में काम करता था। पुलिस का कहना है कि रविवार की रात मकान मालिक रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि उनका किरायेदार बोल नहीं रहा है। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया हैै। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कई दिन पूर्व अपने घर चली गई पत्नी
प्रेम विवाह के बाद मोहित संतनगर मोेहल्ले में किराये पर रहनेे लगा था। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में उसे जानकारी मिली कि कई दिन पूर्व उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने घर चली गई। रविवार शाम आठ बजे कैंटीन से आने के बाद फोन पर उसकी पत्नी से कहासुनी होने की बात सामने आई है। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके मुंह पर तकिया रखा था। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है।