फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man dies under suspicious circumstances

Amroha News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 16 Mar 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances
मंडी धनौरा। एक गांव निवासी 36 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने लगे। बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। भूमिहीन होने के कारण परिजनों के सामने आजीविका की समस्या पैदा हो गई है। वही निकटवर्ती गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। समय पर पता लगने के कारण उसको बचा लिया गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को उसने गांव वालों के साथ जमकर होली खेली। रात को वह अपने घर जाकर सो गया। शनिवार की सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर पत्नी ने उसे आवाज दी। लेकिन वह नहीं बोला। पत्नी जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था। आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले गए। उसने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके निकटवर्ती गांव में भी एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। समय पर परिवार के एक सदस्य के मौके पर आने पर उसने शोर मचा दिया। परिजन उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले गए। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed