फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young man caught for make currency

एमसीए पास युवक को नकली नोट बनाते पकड़ा

Thu, 04 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 04 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
young man caught for make currency
स्टांप पर बनाये जाते थे नकली नोट - फोटो : amar ujala
नौगावां सादात थाना पुलिस ने मंगलवार रात कौराल गांव में छापा मारकर एमसीए के छात्र को उसके घर में नकली नोट बनाते गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से बड़ी संख्या में बने व अधबने नकली नोट, दो कलर प्रिंटर, लैपटॉप बरामद किए। बुधवार एसपी ने मीडियाकर्मियों के सामने घटना का खुलासा किया। 
विज्ञापन


नौगावां सादात थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव को मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के कौराल गांव में एक युवक नकली नोट बना रहा है। सूचना पर एसओ ने थाना पुलिस के साथ कौराल गांव में शिवराज सिंह जाटव के घर छापा मारा।
विज्ञापन


आरोप है यहां नकली नोट बनाने में लगा शिवराज सिंह का बेटा सोनू राव पुलिस को देख भागने लगा, पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से पुलिस ने सौ-सौ के 189 नोट बने हुए, पांच-पांच सौ के दस तथा सौ-सौ के 21 नोट अधबने बरामद किए। स्टांप पेपर, सीट सफेद कागज, कलर की बोतल, लैपटॉप, कीबोर्ड, यूपीएस, कलर प्रिंटर, कलर प्रिंटर पैन ड्राईव बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक डा.शिवा शिंपी चनप्पा व अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने मीडियाकर्मियों के सामने नकली नोट बनाने वाले युवक को पेश कर घटना का खुलासा किया। युवक के नकली नोट बनाने में धरे गए युवक के चेहरे पर शिकन नहीं थी, बल्कि वह मुस्करा रहा था। एसपी ने पकड़ने वाली टीम की पीठ थपथपाई।

कम सेलरी से दुखी  थ्‍ाा जालसाजी की राह पकड़ी
कौराल गांव निवासी शिवराज सिंह जाटव की गिनती गांव में संपन्न घरों में की जाती है। उन्होंने नकली नोट बनाते पकड़े गए सोनू राव को अच्छी शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुुरादाबाद के एक कॉलेज से एमसीए कोर्स कराया। इसके अलावा एमसीए उत्तीर्ण भी है।

एमसीए करने के बाद वह दिल्ली नौकरी करने चला गया। एक कंपनी में नौकरी की, पर कंपनी से मिलने वाले वेतन से संतुष्ट नहीं हुआ। रातों रात मालदार होने के लालच में वह नकली नोट बनाने के गोरखधंधे में उतर गया। दस दिन पहले ही वह दिल्ली से कौराल अपने घर आया था। रातों रात मालदार होने के लालच ने उसे जेल के सीखचों तक पहुंचा दिया। 

शराब के ठेके पर की थी नोट चलाने की कोशिश
नौगावां सादात थाना पुलिस ने जिस एमसीए उत्तीर्ण छात्र सोनू राव को नकली नोट बनाने के आरोप में पकड़ा है, वह काफी समय से नोट बनाने में लिप्त बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शुरू में उसने थोड़े-थोड़े नोट बनाकर आसपास की दुकानों, साप्ताहिक बाजारों में खपाए।


जैसे जैसे नोट खपते गए, उसने नकली नोट बनाने का कारोबार बढ़ा दिया। बताते हैं कि पांच दिन पूर्व वह शराब के ठेके पर पांच सौ का नकली नोट लेकर गया था। ठेके के सेल्समैन ने नोट की पहचान कर ली थी। जिसके बाद वह पुलिस की नजरों में आ गया। यहीं उसके नक्षत्र विपरीत होने लगे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed