{"_id":"5ef1daf58ebc3e43171ddf04","slug":"young-girl-returned-from-naari-niketan-died-during-delivery-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नारी निकेतन से लौटी 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी की प्रसव के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नारी निकेतन से लौटी 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी की प्रसव के दौरान मौत
Tue, 23 Jun 2020 05:12 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नारी निकेतन से लौटी नाबालिग गर्भवती लड़की की प्रसव के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी की 16 वर्षीय बेटी को उसकी बड़ी बहन का जेठ बहला-फुसलाकर सितंबर 2019 में ले गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने नवंबर 2019 में किशोरी को बरामद कर लिया था। उस समय तक किशोरी 3 माह की गर्भवती हो चुकी थी। उसने अपने मां-बाप के साथ रहने से इंकार कर दिया था तो पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया। 9 माह के गर्भ का समय पूरा होने पर 15 जून को ही नाबालिग नारी निकेतन से घर लाए थे।
विज्ञापन
सोमवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर किशोरी को सीएचसी रहरा से जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां से भी मुरादाबाद रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन